ग़ज़ल ------------------------ माँग लू बोसा तो इक दम से बिगड़ जाता है प्यार की बात पे भी यार तू लड़ जाता है //१ مانگ لو بوسہ تو اک دم سے بگڑ جاتا ہے پیار کی بات پے بھی یار تو لڑ جاتا ہے //١ इश्क़ की धार को बेहतर है रवाँ रक्खें हम पानी ठहरा रहे तो तय है कि सड़ जाता है //२ عشق کی دھار کو بہتر ہے رواں رکھے ہم پانی ٹھہرا رہے تو طے ہے کہ سڑ جاتا ہے //٢ रिश्ते भी ऐंठने लगते हैं नहीं मिलने से जैसे कपड़ा कई सालों का जकड़ जाता है //३ رشتہ بھی اینٹھنے لگتے ہیں نہیں ملنے سے جیسے کپڑا کئی سالوں کا جکڑ جاتا ہے //٣ हम भी कुछ शह्रे नवादा से कटे हैं ऐसे जैसे मिट्टी से कोई पेड़ उखड़ जाता है //४ ہم بھی کچھ شہر نوادہ سے کٹے ہیں ایسے جیسے مٹی سے کوئی پیڑ اکھڑ جاتا ہے //۴ जबकि रह जाते हैं शह्रों में हज़ारों भूखे खाना लाखों घरों में रोज़ ही सड़ जाता है //५ جبکہ رہ جاتے ہیں شہروں میں ہزاروں بھوکھے کھانا لاکھوں گھروں میں روز ہی سڑ جاتا ہے //۵ यूँ ही मिलता नहीं है काम मुसलसल हमको उसपे हर हफ़्ते में इतवार भी पड़ जाता है //६ یوں ہی ملتا نہیں ہے کام مسلسل ہم کو اسپے ہر ہفتے میں اتوار بھی پڑ جاتا ہے //۶ कितना करता है वफ़ा मुझसे पड़ोसी मेरा हफ़्ते दो हफ़्ते में वो आ के झगड़ जाता है //७ کتنا کرتا ہے وفا مجھ سے پڑوسی میرا ہفتے دو ہفتے میں وہ آ کے جھگڑ جاتا ہے //٧ ऐसी भी औरतें देखी हैं हमेशा जिनसे कुछ ज़ियादा ही नमक खाने में पड़ जाता है //८ ایسی بھی عورتیں دیکھی ہیں ہمیشہ جن سے کچھ زیادہ ہی نمک کھانے میں پڑ جاتا ہے //٨ 'राज़' क्यों रब ने बनाई है तबीअत ऐसी नर्म इतना हूँ आ के कोई भी चढ़ जाता है //९ 'راز' کیوں رب نے بنائی ہے طبیعت ایسی نرم اتنا ہوں، آ کے کوئی بھی چڑھ جاتا ہے //٩ 'Maahir' बोसा- चुम्बन, प्रेम के आवेग में होंठ आदि अंगों को स्पर्श करने या या दबाने की क्रिया रवाँ- प्रवहमान शह्रे नवादा- नवादा शह्र, मेरा आबाई शह्र मुसलसल- लगातार