रंगों के पर्व होली की आप सबको बहुत-बहुत बधाई,हार्दिक शुभकामनाएं। कुमति होलिका जल गई,बचे भक्त प्रह्लाद। नाचें- गायें भक्त सब,छाया मन आल्हाद।। रँग पिचकारी भर लिये,हाथों लीन्ह गुलाल। नर नारी सब खेलते,हुए गुलाबी गाल।। लड्डू फूले बाँटते,गुझिया पपड़ी थाल। ठंडाई भी घुट गई,पीकर करे धमाल।। नमन बड़ों को कीजिए,छोटों से कर प्यार। गले लगायें मीत सब,प्रीत भरा त्योहार।। भेद भाव सब के मिटें,रहें राष्ट्र जन एक। अनुपम छवि हो विश्व में,रखें बिहारी टेक।। 'Paavan Teerth'