skip to main |
skip to sidebar
RSS Feeds
A personal blog by Pavan Kumar "Paavan"
A personal blog by Pavan Kumar "Paavan"
![]() |
![]() |
8:00 PM
Article Published by : PAVAN KUMAR SHARMA,' PAAVAN &MAAHIR
ग़ज़ल अर्ज़ किया है- बाग़पैरा क्या करे गुल ही न माने बात जब शम्स का रुत्बा नहीं कुछ, हो गई हो रात जब //१ बाँध देना गाँठ में तुम गाँव की आबोहवा शह्र के नक्शे क़दम पर चल पड़ें देहात जब //२ दोस्त मंसूबा बनाऊं मैं भी तुझसे वस्ल का तोड़ दें तेरी हया को मेरे इक़दामात जब //३ इक किरन सी फूटने को आ गई बामे उफ़ुक़ रौशनी की जुस्तजू में खो गये ज़ुल्मात जब //४ देखिए फिर से समंदर अब्र कब पैदा करे आसमां में क्या मिले वो हो चुकी बरसात जब //५ किसलिए बीते दिनों की हाय तौबा कीजिए हाल में ख़ुद हों नुमायाँ माज़ी के असरात जब //६ करवटें कर लीजे अपनी लुत्फ़े फ़र्दा की तरफ़ ख्व़ाब में आके डराए चेहरा-ए-माफ़ात जब //७ क्या करें घोड़े पियादे, क्या करें अब फ़ील भी खा चुके शतरंज की बाज़ी में शह और मात जब //८ है हमारी ज़िंदगानी गर्दिशे अय्याम सी वस्ल का इम्काँ भी क्या, हों हिज्र में दिन रात जब //९ ख़ुद में पैदा कीजिए इक कैफ़ियत तस्लीम की शौक़-ए-दिल का साथ ना दें बेवफ़ा हालात जब //१० आ भी जा आग़ोश में, लग जा हमारे सीने से कर न तू वादा खिलाफ़ी हो गई है बात जब //११ हो इशाअत हम पे भी नज़रे इनायत हुस्न की 'राज़' की हाज़िर जवाबी से मिटें ख़द्शात जब //१२ باغ پیرا کیا کرے گل ہی نہ مانع بات جب شمس کا رتبہ نہیں کچھ، ہو گئی ہو رات جب //١ باندھ دینا گانٹھ میں تم گاؤں کی آب و ہوا شہر کے نقشے قدم پر چل پڑیں دیہات جب //٢ دوست منصوبہ بناؤں میں بھی تجھ سے وصل کا توڑ دیں تیری حیا کو میرے اقدامات جب //٣ اک کرن سی پھوٹنے کو آ گئی بامے افق روشنی کی جستجو میں کھو گئے ظلمات جب //٤ دیکھیے پھر سے سمندر ابر کب پیدا کرے آسماں میں کیا ملے وہ ہو چکی برسات جب //٥ کس لئے بیتے دنوں کی ہائے توبا کیجئے حال میں خود ہوں نمایاں ماضی کے اثرات جب //٦ کروٹیں کر لیجے اپنی لتفے فردا کی طرف کھواب میں آکے ڈرائے چہرۂ مافات جب //٧ کیا کریں گھوڑے پیادے، کیا کریں اب فیل بھی کھا چکے شطرنج کی بازی میں شہ اور مات جب //٨ ہے ہماری زندگانی گردشے ایام سی وصل کا امکاں بھی کیا، ہوں ہجر میں دن رات جب //٩ خود میں پیدا کیجئے اک کیفیت تسلیم کی شوق دل کا ساتھ نا دیں بےوفا حالات جب //١٠ آ بھی جا آغوش میں، لگ جا ہمارے سینہ سے کر نہ تو وعدہ خلافی ہو گئی ہے بات جب //١١ ہو اشاعت ہم پے بھی نظر عنایت حسن کی شاعر) शब्दार्थ- ------------ बाग़पैरा- माली, बाग़ की देखभाल करने वाला; शम्स- सूर्य; वस्ल- मिलन; इक्दामात- अग्रसरता, पहल; बामे उफ़ुक़- क्षितिज के छज्जे पर; जुस्तजू- तलाश; ज़ुल्मात- अँधेरे; अब्र- बादल; नुमायाँ- प्रकट; माज़ी- अतीत; असरात- असर का बहुवचन; लुत्फे फ़र्दा- आने वाला कल का आनद; माफ़ात- जो व्यतीत हो हो; गर्दिशे अय्याम- दिन रात का चक्कर; कैफ़ियत- मन की हर्षित दशा; तस्लीम- स्वीकार करना; इम्काँ- संभावना; तस्लीम- स्वीकार करना; इशाअत- प्रकटन; ख़द्शात- शंकाएँ
![]() |
Post a Comment