skip to main |
skip to sidebar
RSS Feeds
A personal blog by Pavan Kumar "Paavan"
A personal blog by Pavan Kumar "Paavan"
![]() |
![]() |
8:36 PM
Article Published by : PAVAN KUMAR SHARMA,' PAAVAN &MAAHIR
दोस्तो, पेशे ख़िदमत है मेरी लिखी एक ग़ज़ल। पहली बार उर्दू रस्मुल ख़त के साथ पेश करने की कोशिश की है, اردو ٹائپنگ میں کچھ غلطیاں رہ گئی ہوں تو معاف کریں۔ गर नहीं है उज्र तो फिर प्यार क्यों करता नहीं और है तो, इश्क़ से इंकार क्यों करता नहीं //१ گر نہیں ہے اجر تو پھر پیار کیوں کرتا نہیں اور ہے تو، عشق سے انکار کیوں کرتا نہیں मुझसे करता है तवक़्क़ो ए वफ़ा पर तू बता अपनी हाँ का तू कभी इज़हार क्यों करता नहीं //२ مُجھسے کرتا ہے توققوئے وفا پر تو بتا اپنی ہاں کا تو کبھی اظہار کیوں کرتا نہیں कब से हूँ पहलू में तेरे मैं खड़ा बोसा तलब मेरी जानिब आरिज़ो रुख़सार क्यों करता नहीं //३ کب سے ہوں پہلو میں تیرے میں کھڑا بوسا طلب میری جانب آرزو رخسار کیوں کرتا نہیں वो इयादत को सही, मिलने तो आता था, मगर दर्दे दिल भी इन दिनों बीमार क्यों करता नहीं //४ وہ عیادت کو سہی، ملنے تو آتا تھا، مگر دردِ دل بھی ان دنوں بیمار کیوں کرتا نہیں लगने भी दे वस्ल की रातों में जिस्मों की गिरह अपने मू को और तू ख़मदार क्यों करता नहीं //५ لگنے بھی دے وصل کی راتوں میں جسموں کی گرہ اپنے مو کو اور تو خمدار کیوں کرتا نہیں 'राज़' क्यों करने लगी है इश्क़ से दुनिया गुरेज़ काम अच्छा है तो इज्ज़तदार क्यों करता नहीं //६ راز کیوں کرنے لگی ہے عشق سے دنیا گُریز کام اچّھا ہے تو عجزت دار کیوں کرتا نہیں raaj navadavi तवक़्क़ो ए वफ़ा- वफ़ा की उम्मीद/अपेक्षा बोसा तलब- चुम्बन का अभिलाषी जानिब- तरफ़ आरिज़-गाल रुख़सार- चेहरा, मुखमंडल इयादत- बीमार का हालचाल पूछना वस्ल- मिलना गिरह- गाँठ मू- बाल ख़मदार- पेंच से भरा गुरेज़- दूर हटना
![]() |
Post a Comment