चलो अब ऐसा करते हैं सितारे बाँट लेते हैं, ज़रुरत के मुताबिक़ हम सहारे बाँट लेते हैं! मुहब्बत करने वालों की तिजारत भी अनोखी है, मुनाफा छोड़ देते हैं ख़सारे बाँट लेते हैं! अगर मिलना नहीं मुमकिन तो लहरों पर क़दम रख कर, अभी दरिया ए उल्फ़त के किनारे बाँट लेते हैं! मेरी झोली में जितने भी वफ़ा के फ़ूल हैं उन को, इकट्ठे बैठ कर सारे के सारे बाँट लेते हैं! मुहब्बत के अलावा पास अपने कुछ नहीं है फैज, इसी दौलत को हम क़िस्मत के मारे बाँट लेते हैं!! फैज़ अहमद फैज़