Ghazal Pavan Kumar Sharma 06:48 (14 hours ago) to Pavan ग़ज़ल غزل: -------------------- लखनऊ प्रवास, पेश है मेरी लिखी दूसरी ग़ज़ल, अर्ज़ किया है- 2122-1122-1122-22/112 सख़्त गर्मी में भी बरसात बुरी लगती है तुम न हो साथ तो हर बात बुरी लगती है //१ سخت گرمی میں بھی برسات بری لگتی ہے تم نہ ہو ساتھ تو ہر بات بری لگتی ہے//۱ तेरी बाहों के बिना दिन तो निकल जाता है तेरी बाँहों के बिना रात बुरी लगती है //२ تیری باہوں کے بنا دن تو نکل جاتا ہے تیری باہوں کے بنا رات بری لگتی ہے//۲ तेरी मर्ज़ी नहीं है सच कहूँ तो मैं वरना किसको अपनों से मुलाक़ात बुरी लगती है //३ تیری مرضی نھیں ہے سچ کہوں تو میں ورنہ کس کو اپنوں سے ملاقات بری لگتی ہے//۴ उसका अंगूर की बेटी से भला क्या झगड़ा बस कि नासिह की यही बात बुरी लगती है //४ اس کا انگور کی بیٹی سے بھلا کیا جھگڑا بس کِ ناصح کی یہی بات بری لگتی ہے//۳ प्यार क्यों पूछ के करता है मुझे ऐ साथी मुफ़लिसी में किसे ख़ैरात बुरी लगती है //५ پیار کیوں پوچھ کے کرتا ہے مجھے اے ساتھی مُفلسی میں کسے خیرات بری لگتی ہے//۵ 'राज़' हैं हुस्न के शौक़ीन, ग़लत क्या इसमें किसको अल्लाह की सौग़ात बुरी लगती है //६ راز ہیں حسن کے شوقین، غلط کیا اسمیں کس کو اللہ کی سوغات بری لگتی ہے//۶ नासेह- उपदेशक, धात्मिक शिक्षा देने वाला मुफ़लिसी- निर्धनता ख़ैरात- दान सौग़ात- उपहार