लाइफस्पैन,हेल्थस्पैन and जॉयस्पैन आजकल हर कोई बस लंबी उम्र जीना चाहता है और खुद को जवां दिखाने की रेस में दौड़ रहा है। बाज़ार तरह-तरह के सप्लीमेंट्स और 'एंटी-एजिंग' (Anti-aging) प्रोडक्ट्स से भरा पड़ा है। लोग 100 साल जीने के लिए एक-दूसरे से होड़ लगा रहे हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बिना किसी खुशी, उद्देश्य और शांति के इतने लंबे जीवन का क्या मतलब है? हाल ही में मैंने हमारे KCक्लब के दीपावली पार्टी के दौरान हमारे KC मित्रों से मिलने का मौक़ा मिला जिनसे जीवन के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण insights प्राप्त हुई . आज मैं उसी का निचोड़ आपके सामने रख रहा हूँ। अगर आपने इन बातों को अपनी ज़िंदगी में उतार लिया, तो आपके आने वाले साल आपके जीवन के सबसे बेहतरीन साल बन जाएंगे। सबसे पहले जीवन के इन 3 पैमानों को समझिए: 1. लाइफस्पैन (Lifespan): आप कितने साल जीते हैं (यानी उम्र की लंबाई)। 2. हेल्थस्पैन (Healthspan): आप कितने साल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। 3. जॉयस्पैन (Joyspan): आप अपनी ज़िंदगी का असल में कितना आनंद लेते हैं! आज हमारी पूरी मेहनत सिर्फ लंबी उम्र और सेहत तक सीमित रह गई है। लेकिन सोचिए, अगर किसी की उम्र लंबी हो, शरीर भी स्वस्थ हो, लेकिन जीवन में अकेलापन, उदासी और निराशा हो, तो क्या वह लंबी उम्र किसी सज़ा से कम होगी? हमें अपनी ज़िंदगी में 'जॉयस्पैन' (Joyspan) बढ़ाना है! बुढ़ापे से डरें नहीं, इसे एक सम्मान मानें! समाज में हमारे मन में एक डर बिठा दिया गया है कि उम्र बढ़ने का मतलब है अपनी अहमियत खो देना। लेकिन सच्चाई यह है कि उम्र के साथ हमारी समझ, ठहराव और रिश्तों की गहराई बढ़ती है। हमें "बूढ़ा होने" (Growing older) से नहीं डरना है, बल्कि "उम्र के साथ खुद को निखारना" (Growing with age) है। अपनी ज़िंदगी में यह 'असली खुशी' (Joyspan) कैसे लाएं? इसके 4 बहुत ही आसान और गहरे मूल मंत्र हैं, जिन्हें कोई भी इंसान अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लागू कर सकता है: 1. ग्रोइंग (Growing - सीखना और निखरना): उम्र चाहे 20 हो या 80, भीतर से सीखना कभी बंद न करें। अपने आंतरिक रूप को हमेशा बेहतर बनाएं। ज़िंदगी के हर पड़ाव को अपने विकास का मौका मानें। 2. कनेक्टिंग (Connecting - गहरे रिश्ते बनाना): हम अपने करियर और अपनी सेहत को सुधारने के लिए तो दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन 'दोस्ती' और रिश्तों को किस्मत पर छोड़ देते हैं। याद रखिए, सच्ची दोस्ती और अच्छे रिश्ते अपने आप नहीं बनते, इन पर समय और मेहनत निवेश करनी पड़ती है। जब हमारे जीवन का अंतिम समय आता है, तब हमारी डिग्रियां, बैंक बैलेंस या गाड़ियां याद नहीं की जातीं; बल्कि यह याद किया जाता है कि हमने किसके जीवन में क्या अहमियत रखी और कौन हमारे साथ खड़ा रहा। 3. अडैप्टिंग (Adapting - मुश्किलों को अपनाना): जीवन में दुख, दर्द और मुश्किलें आनी तय हैं। कोई भी जीवन संघर्ष से अछूता नहीं है। जो लोग मुश्किलों (जैसे बीमारी, किसी अपने का दूर जाना, या असफलता) से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार कर लेते हैं और उनके अनुसार खुद को ढाल लेते हैं, वे अधिक खुश रहते हैं। मुश्किल समय गुज़रने के बाद खुद से पूछें- "मैं नहीं चाहता था कि ऐसा हो, लेकिन मैं खुश हूँ कि ऐसा हुआ क्योंकि इसने मुझे एक बेहतर इंसान बना दिया।" 4. गिविंग (Giving - दूसरों को देना): जीवन में सबसे ज़्यादा सुकून कुछ 'देने' में है। अपना समय, अपना अनुभव, अपनी सलाह या अपनी मदद दूसरों को दें। जो लोग यह महसूस करते हैं कि उनके पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है, वे न सिर्फ ज़्यादा खुश रहते हैं, बल्कि शारीरिक रूप से भी ज़्यादा जीते हैं। निष्कर्ष: दर्द और चुनौतियों से भागने के बजाय उन्हें अपनी ताक़त बनाएं और अपने रिश्तों को सींचें। आपकी बढ़ती उम्र कोई बीमारी या हार नहीं है, यह आपका अनुभव है। इसे दूसरों से तुलना करने में बर्बाद न करें, बल्कि इसे सेलिब्रेट करें! आपका इस बारे में क्या सोचना है? क्या आप सिर्फ लंबी उम्र चाहते हैं, या एक खुशहाल लंबी उम्र? कमेंट्स में अपने विचार ज़रूर साझा करें! #MentalHealthIndia #HealthyAging #LifeLessons #DrAnilTambi